गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नेपाल ले जा रहे अबोध बालक को एसएसबी ने बचाया

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत नेपाल के सीमावर्ती नगर पंचायत बढ़नी के पिलर नं0-568 के निकट एक अज्ञात व्यक्ति सोमवार की देर सायं को एक अबोध बालक को बहला-फुसला अपने साथ ले जा रहा था, जिसे सरहद की सुरक्षा में लगे एसएसबी जवानों ने बचाया और बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मो0 अशरफ निवासी वार्ड नं0-8 नगर पंचायत बढ़नी ने बताया कि सोमवार की देर सायं लगभग 8 बजे मेरा 6 बर्षीय लड़का सरताज मोहल्ले में खेल रहा था। वहीं एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर नेपाल की ओर ले जाने की फिराक में था। बकौल मो0 अशरफ सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों ने जब एक बच्चे के साथ एक व्यक्ति को सीमा पर जाते हुए देखा जवानों के टॉर्च मारने पर अज्ञात व्यक्ति बच्चे को छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया। कहा जाता है कि बच्चे का हाथ पकड़कर एसएसबी के जवानों ने मुहल्ले में पड़ताल की और बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया। उक्त घटना के पता चलते ही लोग हैरान हो गये और आस-पास के क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुट गये, किन्तु उसका कुछ पता नहीं चल सका। बहरहाल सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखे, सावधान रहें, सतर्क रहे और सुरक्षित रहें। सीमा क्षेत्र मे अवांछनीय गतिविधि की शंका होने पर पुलिस और एसएसबी को अवश्य सूचित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!