दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़,सिद्दार्थनगर। छत्रपति शिवाजी वाहिनी के बैनर तले शोहरतगढ़ क्षेत्र के चौड़ार चौराहे पर जलशक्ति मंत्री, स्वतंत्र देव सिंह का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर ईश्वर से उनके लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जन्मदिन के मौके पर प्रधान प्रतिनिधि दत्तपुर अजय कुमार चौधरी ने कहा कि आज हमारे भारतीय जनता पार्टी के नेता निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री माननीय स्वतंत्रदेव सिंह का जन्मदिन है,जिसे हम जैसे उनके हजारों स्नेहिल कार्यकर्ता प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी क्रम में आज हम सबने यहां केक काटा व मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर अमित कुमार चौधरी, अजय चौधरी, गुड्डू पासवान, शमशेर बहादुर चौधरी, राहुल चौरसिया, लूजर प्रजापति, अनिल, निलेश चौधरी, उमेश, सन्तोष, विकास सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
saurabh tripathi
