सिद्धार्थनगर: मस्जिदया में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का हुआ निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। गुरूवार को जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विकास खण्ड शोहरतगढ के ग्राम पंचायत मस्जिदया में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 65 गोवंश संरक्षित है।

निर्देशित किया गया कि नियमित पशु चिकित्सक का भ्रमण करे एवम पशुओं का स्वास्थ परिक्षण करे। गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा भूरा उपलब्ध पाया गया। हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। गौशाला में ठड़ से बचाव के लिए तिरपाल एवम अलाव की व्यवस्था कराया गया है। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिसर में एकत्र गोबर को कम्पोस्ट पिट में डलवाए एवम खाद का उपयोग करे। तिरपाल और अलाव का प्रबंध करें।

Exit mobile version