प्रतापगढ़ : अहाते में अधकटा मिला गोवंश जमकर हंगामा

दैनिक बुद्ध का संदेश
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर में तीरथ राज मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्र की हाते में सुबह लोगों ने एक अधकटा देखा। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों में पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी महेशगंज पुलिस को दी गई। सूचना पर महेश गंज पुलिस आनन-फानन में भागकर राजापुर पहुंची और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

सीओ सदर पवन त्रिवेदी बाघराय एसओ अमन कुमार दीक्षित मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर महेश गंज थाने आए। जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंश के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवक महेश गंज थाने आ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने तीर्थराज मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया।एसाओ ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version