राप्ती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बांसी,सिद्धार्थनगर। कोतवाली बांसी क्षेत्र के अंतर्गत बांसी-नौगढ़ रोड पर मदरहिया पेट्रोल पंप नेटवा सोनखर के पास राप्ती नदी में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात प्रौढ़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला और वैधानिक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉलर अब्दुल मुतल्लीव (मोबाइल नंबर: 7304879363) ने डायल 112 (पीआरवी 8493) पर सूचना दी कि नदी में एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी बहकर आई है। इस सूचना को इवेंट नंबर P19062608167 पर दर्ज करते हुए तत्काल पुलिस को अलर्ट किया गया।डायल 112 से सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली बांसी के उपनिरीक्षक जगदीश सिंह अपने हमराही कांस्टेबल दिलीप निषाद और रिजर्व कांस्टेबल अरुण कुमार के साथ जरूरी कागजात, शव किट बैग और जिल्द पंचायतनामा लेकर तुरंत घटना स्थल के लिए रवाना हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को भी तत्काल अवगत कराया गया।शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक और एसआई जगदीश सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को राप्ती नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की।नदी से बरामद शव किसी प्रौढ़ व्यक्ति का है, जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शिनाख्त और पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version