ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी स्थित मोतीगंज चौराहे पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ, जिसमें 19 वर्षीय गणेश की मौके पर ही जान चली गई।जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव निवासी गणेश पुत्र दिलीप कुमार मोतीगंज से अपने गांव लौट रहा था। वह मोतीगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचा ही था कि एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गणेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गणेश अपने परिवार का सबसे छोटा पुत्र था। उसके पिता दिलीप कुमार परसोहिया चौराहे पर होटल चलाते हैं, जबकि गणेश आरओ प्लांट का संचालन करता था।इस संबंध में डुमरियागंज थाना के अपराध निरीक्षक सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि मृतक के चाचा मनोज गौड़ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version