बस चालक से दुर्व्यवहार पर आरक्षी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। प्राइवेट बस चालक के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बांसी थाने में तैनात आरक्षी सूरज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, थाना बांसी में तैनात आरक्षी सूरज सिंह पर एक प्राइवेट बस चालक को थाने बुलाकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षी को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग द्वारा मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version