तेज रफ्तार का कहररू सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी रामसेवक ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र शिवम (18) शुक्रवार को उन्हें बाइक से सहिजनवा गांव एक विवाह समारोह में शामिल होने ले जा रहा था। रात करीब 8रू30 बजे इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवम और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल इटवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पिता का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version