दैनिक बुद्ध का संदेश
बाराबंकी। पति की लम्बी उम्र सुहाग का प्रतीक करवा चौथ का त्यौहार पूरे क्षेत्र में परंपरागत रूप से मनाया गया सौभाग्यवती महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर चंद्र दर्शन के पश्चात व्रत का परायण किया क्षेत्र के मसौली, बांसा, बड़ागाँव, नासीर नगर भयारा, रामपुर, सआदतगंज, बिन्दौरा , त्रिलोकपूर, सफदरगंज, सैदनपुर वही ग्राम पंचायत
गदिया,फरिश्तीपुर, बदन पुरवा, आशिमाबाद,उजिद्दीपुर,बरगदहा, मखदुमपुर,रसूलपुर, रज्जाकपुर, तख्ता,ग्राम पंचायत गनौरा, ग्राम पंचायत पलिया मसूदपुर, थाना सतरिख क्षेत्र के शरीफाबाद अख्तियारपुर ठाकुर पुरवा सहित ग्रामीण अंचलों में सौभाग्यवती महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत धारण किया जिसमें सभी महिलाओं ने देर शाम से ही सुहागन का जोड़ा पहन कर चॉद के दीदार के इंतजार में करवाचौथ का व्रत रहकर अपने पति की लम्बी आयु एवं उनकी सुख शांति की कामना के लिए पूजा की और देर रात्रि चॉद के दीदार करके अपने पति के हाथो पानी पीकर व्रत को संपन्न किया।
