गुरु गोविंद सिंह स्मृति चौक का जीर्णाेद्धार कार्य शुरू

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। कंपनी बाग स्थित गुरु गोविंद सिंह स्मृति चौक का जीर्णाेद्धार कार्य विधिवत रूप से आरंभ हो गया। वर्ष 1999-2000 में स्थापित इस स्मृति चौक का निर्माण उस समय के विधायक जगदंबिका पाल एवं उनकी धर्मपत्नी, तत्कालीन चेयरमैन स्नेह लता पाल द्वारा कराया गया था। इसका उद्घाटन प्रदेश सरकार के पूर्व प्रमुख सचिव सरदार राय सिंह (आईएएस) ने किया था। समय के साथ चौराहा चौड़ा होने और उपेक्षा के कारण चौक जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। कई दिनों से इसके भव्य सौंदर्यीकरण की मांग उठ रही थी। शासन-प्रशासन तक आवाज पहुंचाई गई, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। जिला प्रशासन के निर्देशन में जीर्णाेद्धार कार्य प्रारंभ हो गया। कार्य की शुरुआत गुरु घर की अरदास के साथ हुई। गुरुद्वारा साहिब बस्ती के मुख्य ग्रंथी द्वारा अरदास प्रार्थना कर “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिख समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद बस्ती तथा कंपनी बाग के निवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निर्माण खंड के सहायक अभियंता विश्वकर्मा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सरदार जगबीर सिंह, हरभजन सिंह, हरि सिंह बबलू, कुलदीप सिंह, अमृत पाल सिंह सनम, मनप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, राजेंद्र सिंह काका, अमरीक सिंह, गोलू मौर्य, जसबीर सिंह विक्की, गुरविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, सेकी सिंह, दमनप्रीत सिंह, इंदर पाल सिंह, सरबजीत सिंह, हरमन सिंह, अमनदीप सिंह, डिप्टी सिंह, सोनू सिंह, तरनजीत सिंह, राजा सिंह, सतेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, प्रमोद सुरी, पीटू शुक्ला, पवन मल्होत्रा, हर्ष कालरा, जय प्रकाश, ओम प्रकाश, शशि अरोड़ा, नीरज धवन, राजेश श्रीवास्तव, चित्रगुप्त व अवनीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सिख समुदाय एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। जीर्णाेद्धार के बाद यह स्मृति चौक एक बार फिर बस्ती शहर की शोभा।

Exit mobile version