सिद्धार्थनगर : एनएच 730 पर गाय से भिड़ी बाइक, 1 की मौत,एक घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। बुधवार की रात्रि करीब सवा 8 बजे शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बाणगंगा चौराहे से लगभग 50 मीटर पहले यानी डॉ अजीत पाल यादव के क्लिनिक के सामने एक भीषड़ दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क हादसे में 2 बाइक सवार में से 1 की हुई मौके पर मौत हो गयी थी। घटना के चश्मदीदों की माने तो यह घटना गाय के चपेट में आने हुई थी। घटना स्थल पर ही मृतक अनीस रावत (अन्नी) पुत्र विजय उम्र करीब 22 वर्ष की मौत हो गयी थी।

स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से चोटहिल दूसरे साथी श्याम अग्रवाल पुत्र जितेंद्र अग्रवाल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी आर्य समाज रोड बढ़नी, थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को इलाज के लिए शोहरतगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत ब्राड डेट है और दूसरा व्यक्ति चोटहिल है जो खतरे से बाहर है । सूचना मिलने पर डायल 112 सहित शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर पंकज कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम हॉस्पिटल पहुँचे, चोटहिल व्यक्ति के उपचार के बाद मृतक की डेट बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये। बताते चले कि होण्डा साइन यू०पी०55ए०डी०5623 दुपहिया वाहन को श्याम अग्रवाल अपने साथी के साथ सर्विसिंग कराने के लिए नौगढ़ गए थे वापसी में बाणगंगा चौराहे से पूर्व घटना घट गई। जानकार बताते है कि वाहन श्याम अग्रवाल ही चला रहा था और वाहन श्याम अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है।

Exit mobile version