22 से 23 जनवरी 2026 को होगा विराट धनुष यज्ञ एवं मेला

दैनिक बुद्ध का संदेश
खुनुवां/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुचुईया के टोला नरौड़ा गांव में श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा एवं बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर दिनांक 22 से 23 जनवरी 2026 को विराट धनुष यज्ञ एवं मेला का आयोजन किया गया है। वहीं विराट धनुष यज्ञ एवं मेला के कमेटी ने मेले में आने वाले सभी ग्रामवासियों सहित क्षेत्रवासियों एवं भक्तों का स्वागत करते हुए बताया कि विराट धनुष यज्ञ एवं मेले में करमहवा (नेपाल) के राम लीला पार्टी द्वारा धनुष यज्ञ का मंचन किया जायेगा। इस दौरान धनुष यज्ञ एवं मेला कमेटी में अभिषेक उपाध्याय, अमित उपाध्याय, निखिल उपाध्याय, स्कन्द, निलेश, सुन्दरम्, रामचन्दर यादव, सुबाष यादव, प्रमोद जायसवाल, दीप राम, बब्बू, आकाश जायसवाल, बिपिन आदि उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version