पुलिस ने अपहरण के आरोपी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा बुधवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 260/25 धारा 137(2),87,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को बांसी स्टैन्ड के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र गौंड पुत्र सहदेव गौंड निवासी महदेवा खुर्द थाना व जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रमेश कुमार यादव, कांस्टेबल सूरज गुप्ता, कांस्टेबल अर्जुन यादव मौजूद रहें।

Exit mobile version