जिला जज, डीएम, एसपी ने संयुक्त रुप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिला जज, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, पुलिस अधीक्षक, सीजेएम सिद्धार्थनगर द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को जिला कारागार सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भोजनालय, बैरकों तथा बन्दियों का गहन निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बताया गया कि नियमित रूप से उनके व जेल स्टाफ द्वारा जेल की चेकिंग की जाती है। जिला कारागार सिद्धार्थनगर मे निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पायी गयी। जेल के अन्दर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जायें, इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही जिला कारागार में आने वाले प्रत्येक नये कैदियों का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहे व निरूद्ध बन्दियों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखे एवं आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार मे निरूद्ध बन्दियों की गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते रहें।

Exit mobile version