सिद्धार्थनगर : सांसद जगदंबिका पाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने सोमवार को विकास खंड भनवापुर एवं विकास खंड इटावा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी में घुसकर लोगों से हालचाल लिया साथ ही सभी को सुविधाएं दिलाने का वादा किया।

सोमवार को सांसद जगदंबिका पाल ने विकासखंड भनवापुर के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत जुड़ी कुंइयां, बिजौरा, खन्ता आदि विभिन्न गांवो एंव विकास खण्ड इटवा के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत परसोहन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगो से वार्ता किया। सांसद जगदंबिका पाल ने अधिकारीयों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवो में नाव की व्यवस्था करे। डाक्टरो द्वारा कैम्प करने तथा गांवो में दवा बांटने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित गांवो के लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ अनगिनत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

Exit mobile version