शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में जनपद में सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी ने थाना शोहरतगढ़़ व चिल्हियां पुलिस के साथ कस्बा शोहरतगढ़़ व चिल्हियां में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील मार्गों पर गहन चेकिंग किया तथा आम जनमानस मे सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील भी किया। इस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के साथ शोहरतगढ़़ पुलिस व चिल्हियां पुलिस उपस्थित रहीं।
सीओ ने सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु किया पैदल गश्त आमजनमानस में सुरक्षा का कराया एहसास
