2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी और समाजवादी पार्टी ने कसी कमर

बलरामपुर। रविवार को सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के तत्वधान तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मां महेन्द्र राजभर जी के अध्यक्षता में वंचित, शोषित , पीड़ित समाज एकता महा रैली अयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मां महेंद्र राजभर ने संबोधन किए साथ में हासिब खान जी पूर्व विधायक प्रत्यासी , श्रेया वर्मा जी पूर्व लोकसभा प्रत्यासी, नंदिता शुक्ला जी पूर्व विधायक, राकेश यादव विधायक आदि लोगों ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडाराज, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली बिल, लोककल्याण के मुद्दे पर जमकर विरोध किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी महिलाओं को 50ः आरक्षण और वोटर पेंशन जैसे मुद्दों पर भी जोर डाले। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी कमर कस ली है। पार्टी उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव भी बड़े मजबूती से लड़ने का काम करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार विधानसभा चुनाव में हुए धांधली पर भी केन्द्र सरकार को घेरे। भर राजभर को ैब् में सामिल करने के नाम पर कुछ राजभर नेता आज तक समाज को धोखा देने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। संचालन अमरनाथ सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किए। अश्वनी मिश्रा प्रदेश प्रवक्ता, अरविंद राजभर प्रदेश अध्यक्ष ,सुनीता राजभर प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच , जयप्रकाश पांडेय प्रदेश प्रवक्ता, पंकज राजभर प्रदेश अध्यक्ष आई. टी. सेल मीडिया, रामशरण राजभर प्रदेश महासचिव, बृजेश यादव प्रदेश संगठन मंत्री, आदित्य राजभर, शिवधान राजभर, आदि लोग की गरिमामई उपस्थिति रही।

Exit mobile version