जुगडिहवा गांव में बहू-बेटी सम्मेलन में सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। रविवार को शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम उप निरीक्षक विजय प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल पवन मौर्या, महिला आरक्षी उर्मिला देवी, महिला आरक्षी मंजू सरोज द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जुगडिहवा में बहू-बेटी सम्मेलन/जनचौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया गया। वहीं खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी और दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला सम्बन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। वहीं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर नये कानून के बारें में जानकारी दी गई।

Exit mobile version