फोटो 01 सीओ ने किया थाना शोहरतगढ़़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मंयक द्विवेदी ने थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह की मौजूदगी में रविवार को थाना शोहरतगढ़ का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया। वहीं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी द्वारा निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना की साफ सफाई, बैरक/आवास का निरीक्षण, सीसीटीएनएस/कार्यालय का निरीक्षण, थाना मालखाना में मौजूद समस्त शस्त्र/एमुनेशन का निरीक्षण सहित थाने के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में शस्त्र के बारे में पूछताछ किया गया। वहीं शस्त्र को खोलने व प्रयोग करने का अभ्यास कराया गया तत्पश्चात थाना कार्यालय के समस्त रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाने के ग्राम प्रहरीगण के साथ मीटिंग की गयी व कम्बल का वितरण किया गया।

Exit mobile version