बांसी में बिहार में मिली प्रचंड जीत से खुश भाजपा कार्यकर्ता

बांसी। बिहार में मिली प्रचंड जीत से खुश भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रोडवेज चौराहा पर पटाखा फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। नगर अध्यक्ष कुबेर बारी, पूर्व सभासद मंगल चौरसिया और अमय पांडेय के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रोडवेज चौराहा पर पहुंचे और वहां पहुंचकर आतिशबाजी किया। इसके बाद सब ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। परिणाम से खुश नगर अध्यक्ष कुबेर बारी ने कहा कि यह प्रचण्ड जीत भाजपा की नीतियों और विकास के लिए किए गए कार्य की देन है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग भाजपा और जनतादल यूनाइटेड के साझा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से संतुष्ट है। इस अवसर पर राम शरण मौर्या, हरगोविंद साहू, बजरंगी वर्मा,प्रमोद कुमार हिन्दू, अंगद वर्मा, मनोज यादव, निखिल अग्रहरी, रामबचन मौर्य, हरिकेश सिंह, सौरभ सिंह, धर्मेंद्र यादव, नीरज गिरी,रमेश मौर्य, संजय रावत, ओमप्रकाश बारी, संतोष गौतम, विंध्याचल चौरसिया, किशन अग्रहरि, प्रदीप मिश्र, सौरभ पांडेय, कुवर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version