अखंड भारत के शिल्पकार भारत रत्न लौह पुरुष का योगदान अविस्मरणीय

सिद्धार्थनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई विकास क्षेत्र खुनियांव जनपद सिद्धार्थनगर के प्रांगण में महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल महुई ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पप्पू चौरसिया जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी का भव्य शुरुआत किया गया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और विद्यालय के बालक तथा बालिकाओं ने बहुत उत्साहित मन से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।रन फॉर यूनिटी के पुनः विद्यालय वापस आने पर सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उसके बाद बारी बारी सभी बच्चों ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किए। ग्राम प्रधान पप्पू चौरसिया जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का योगदान हम भारत वासी कभी नहीं भूल पाएंगे अखंड भारत का सपना का पूरा श्रेय भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी को जाता है। सहायक अध्यापक मुकेश कुमार ने बच्चों को बताया की सरदार वल्लभभाई पटेल बचपन से ही बहुत दूरदर्शी सोच एवं साहसी व्यक्तित्व के थे ।भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में भी देश की सेवा की और पूरा जीवन मां भारती को समर्पित कर दिया। हमें उनके बताए हुए पदचिन्हों पर चलकर भारत देश की सेवा करना चाहिए ।प्रधानाध्यापक अभय कुमार पांडे ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया की आजादी के बाद भारत देश लगभग 600 रियासतों में विभक्त था लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के अथक प्रयास और उनकी बुद्धिमता की वजह से अखंड भारत का सपना साकार हुआ था देश को आजाद कराने में उनके महान योगदान और संघर्ष, देश प्रेम का भाव समाज को आज उनसे सीखना चाहिए। इस प्रकार के महान व्यक्तित्व बार-बार पैदा नहीं होते कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बच्चों को कतार बद्ध खड़ाकर राष्ट्रीय एकता का शपथ दिलवाया गया। तत्पश्चात गर्म गर्म हलवा ,चॉकलेट ,चिक्की, पुरस्कार आदि का वितरण किया गया उसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में लाल कुमार जी, निर्मला शांति, पूनम, विद्यावती, प्रमिला, रीता, आदि अभिभावक उपस्थित रहे।

Exit mobile version