विधायक सुभाष त्रिपाठी आयोजित ‘पावन पर्व छठ पूजा’ में श्रद्धालुओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुए शामिल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच। 287 विधानसभा पयागपुर के बिशेश्वरगंज के अंतर्गत ग्रामसभा बालानगर के कम्युनिस्टनगर में आयोजित ‘पावन छठ पूजा पर्व’ में विधायक सुभाष त्रिपाठी श्रद्धालुओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व हमारी भारतीय संस्कृति विश्व की अनूठी संस्कृति है। हम अपनी संस्कृति एवं सभ्यता के माध्यम से दुनिया में अलग पहचान बनाते है। अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि त्योहार हम सभी को आपस में जोड़ते हैं, हम अपने आराध्य से सर्वे भवन्ति सुखिनः की कामना करते है। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व के आयोजन की सराहना की एवं शुभकामनाएं भी दिया। इस अवसर पर प्रधान बालानगर कोडरी अखिलेश पाण्डेय, प्रधान मदारा समीर मिश्रा,प्रधान तेन्दुआ कबीर ओम‌दत्त मिश्र, पंकज सिंह धर्मपुर, साधू पाण्डेय, संदीप पाठक, गोलू पांडे, कमल तिवारी ,प्रेमचंद राजभर , संजय मिश्र, सतीश कुमार रामनथुन राजभर , भानू पासवान अनिल कुमार पासवान सचिन वर्मा सहित सैकड़ों सम्मानितजन उपस्थित रहे ।

Exit mobile version