मरीज को किया रक्तदान

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी के नजरगढ़वा गांव निवासी एक महिला मरीज मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में भर्ती थी। आपको बता दें कि महिला मरीज को तीन यूनिट एबी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी। जरूरतमन्द मरीज को कहीं खून का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। जिसको लेकर मरीज के परिजनों ने सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी सक्रिय सदस्य व समाजसेवी जियाउर्रहमान मंसूरी को सूचना दी। उन्होंने रक्तदान की अपील के लिए सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में मेसेज डाला। ग्रुप के सदस्य अभिषेक मोदनवाल ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल रक्तदान के लिए अपने साथी बैंक कर्मचारी पशुपतिनाथ दूबे से जियाउर्रहमान का सम्पर्क कराया। पशुपतिनाथ दूबे उर्फ प्रिन्स ने ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुंचकर मरीज को रक्तदान किया और अन्य दो यूनिट ब्लड मरीज के परिजनों ने दिया। सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबन्धक वकार खान ने सक्रिय सदस्य जियाउर्रहमान मंसूरी ने पशुपतिनाथ दूबे उर्फ प्रिन्स व अभिषेक मोदनवाल के नेक काम की सराहना की है।

Exit mobile version