आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की जांची गई सेहत

बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने सबलापुर आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया और केंद्र पर पढ़ रहें बच्चों की सेहत भी जांची। आंगनबाड़ी के बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां भी दी गई एंव जांच के दौरान जो बच्चें स्वस्थ पाएं गए उनको नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर ने उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया और सभी बच्चों को अल्पाहार भी दिया गया। इस मौके पर अस्टिटेंट प्रोफेसर फूलचंद्र डावरिया, प्रतीज्ञा पाठक, आंचल सिंह,लवीशा प्रजापति,सुनिधि शुक्ला समेत बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Exit mobile version