रमैन ने दुर्गा पूजा समिति,रामलीला कमेटी को किया सम्मानित

b आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू‘ द्वारा नगरपालिका हाल में नगर के पच्चीस वार्डों तथा विस्तारित ग्राम सभाओं बलरामपुर देहात, धुसाह, कोयलिहा, विशुनापुर,महादेव मिश्र, कलवारी विशुनीपुर, कोईलरा खगईजोत, गोपालपुर एवं जोनर जोरावरपुर की कुल 80 दुर्गा पूजा समितियों एवं 4 रामलीला समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रत्येक समिति को ₹2500 की सम्मान राशि तथा 11 अंगवस्त्र भेंट किए गए। यह सम्मान उनकी सामाजिक,सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी एवं अनुशासित संचालन हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीपी सिंह बैस,रूपेश मिश्रा,रामनरेश त्रिपाठी,महंथ बिजलीपुर कृष्ण पाल भारती प्रधान मुनीर,बलजीत पान्डेय,सहित माननीय सभासद गण अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version