एसडीएम-सीओ ने दी सतीश मित्तल को दी दुर्गा पूजा संचालन की जिम्मेदारी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा संचालन समिति अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निर्वहन करने को लेकर मंगलवार की सुबह श्रीराम जानकी मंदिर शोहरतगढ़ में शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रीराम दरबार रथ की रंगाई पुताई को लेकर दोनों पक्षों में तकरार और वाद विवाद होने लगा। इस पर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि सुभाष गुप्ता अपने आगे किसी को भी दुर्गा पूजा संचालन समिति का अध्यक्ष नहीं बनने देते थे उन्होंने कहा था कि नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ ही संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। अपने बड़ों का सम्मान करना समाज के हित में है। इस पर कटाक्ष करते हुए सौरभ गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की देखरेख में अध्यक्ष पद चुना जाना मैं स्वीकार नहीं करता हूं। प्रशासन कौन होता हैं संचालन समिति का अध्यक्ष चुनना। नगरवासियों ने दुर्गा पूजा संचालन समिति का अध्यक्ष मुझे चुना है और मैं ही संचालन करुंगा देखते हैं प्रशासन कैसे रोकते हैं। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रशासन की देखरेख में लाटरी पद्धति से अध्यक्ष का चुनाव हो चुका है वहीं मान्य होगा और उन्होंने कहा कि दुर्गा पांडाल समितियों ने ही कहा कि अध्यक्ष पद का दायित्व सतीश मित्तल ही करेंगे। इस पर दोनों पक्ष आमने- सामने हो गये और तकरार बढ़ता गया। श्रीराम जानकी मंदिर कमेटी शोहरतगढ़ ने श्रीराम रथ की रंगाई पुताई करने लगे। इस दौरान काफी संख्या में शोहरतगढ़ नगरवासी मौजूद रहें। उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि जब लाटरी निकाल कर दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव हो गया है। सौरभ गुप्ता शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने पर तुले हैं। उन्हें खुद इसका समर्थन करते हुए सहयोग करना चाहिए। इस दौरान एसडीएम विवेकानंद मिश्रा,सीओ पवीन प्रकाश, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, दुर्गा पूजा संचालन समिति अध्यक्ष सतीश मित्तल,शिव प्रसाद वर्मा, राजकुमार मोदनवाल, मनोज, सतीश वर्मा, अभय सिंह, सौरभ गुप्ता, सोनू पहलवान, विरेन्द्र गोंड, बब्लू गोंड,रिक्कू मद्धेशिया, जय प्रकाश वर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version