राहत हॉस्पिटल एण्ड लेप्रोस्कोपिक सेन्टर बढ़नी में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 130 मरीजों की जांच

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। राहत हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपिक सेन्टर बढ़नी इटवा रोड स्थित पर मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 130 मरीजों की जांचकर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं और आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में मुख्य रूप से नाक-कान-गला, अस्थि एवं जोड़ रोग और स्त्री रोग के मरीजों की जांच की गई। इस दौरान डॉ0 वाई0 दयाल (नाक-कान-गला एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ0 के0एन0 शुक्ला (अस्थि रोग विशेषज्ञ, पूर्व केजीएमयू लखनऊ) और डॉ0 अर्शी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर का संचालन हॉस्पिटल के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 तौसीफ एच0 खान के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को महानगरों जैसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Exit mobile version