दवा विक्रेता सेवा समिति, बढ़नी इकाई का सर्वसम्मत गठन-जिलाध्यक्ष कमलेश दूबे

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा के लिए समर्पित दवा विक्रेता सेवा समिति सिद्धार्थनगर की बढ़नी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर-09 स्थित सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि एवं फतेह बहादुर सिंह उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से शंभू नाथ त्रिपाठी को अध्यक्ष और जियाउल हक खान उर्फ सोनू को महासचिव मनोनीत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने दवा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि यह संगठन सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा, और किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जायेगा। समिति के जिलाध्यक्ष कमलेश दूबे ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सुहेल अहमद (उपाध्यक्ष), अंकित गोयल (कोषाध्यक्ष), अनस हकीम, कादिर खान, मनीष अग्रहरि और जावेद शाह (सचिव), तथा सोनित उपाध्याय (संगठन मंत्री) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समारोह में नगर के वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ0 सफीरुद्दीन खान और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

Exit mobile version