संचार गतिविधि व माता बैठक का हुआ आयोजन

भनवापुर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया के कई गांव में संचार गतिविधि के तहत माता बैठक का आयोजन किया गया । अधीक्षक डॉक्टर शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम बिजौरा पहुंचकर बैठक औचक निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को टीकाकरण , शीघ्र पंजीकरण , संस्थागत प्रसव व स्तनपान के फायदे की जानकारी दी तथा ग्रामीणों को नवजात शिशु व बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात की । अधीक्षक की अगुवाई में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया , कैंप में 72 मरीज को चिकित्सीय इलाज व परामर्श देते हुए 34 बलगम की जांच के लिए डिब्बी उपलब्ध कराई गई । उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि क्षय रोग में दो सप्ताह से अधिक दिनों से खांसी , बुखार ,भूख का ना लगना , वजन का कम होना , बलगम में खून का आना व सीने में दर्द आदि लक्षण होते हैं , क्षय रोग के लक्षण पाए जाने पर तत्काल चिकित्सीय परामर्श व इलाज ले । क्षय रोग का इलाज समय से शुरू करने पर मरीज को पूरी तरीके से स्वस्थ किया जा सकता है तथा परिवार के अन्य सदस्य को क्षय रोग होने से बचाया जा सकता है । अधीक्षक ने बताया क्षय रोगी को इलाज के दौरान 6000 की अनुदान राशि भी दी जाती है । बीसीपीएम ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान एसटीएस शत्रुघ्न निषाद , एएनएम आख्या पांडे , सीएचओ श्याम बचन यादव , अफसाना , बविता , आरिफ , सोनू आदि उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version