फर्जी आरसी तैयार कर पुनः किसानों को ट्रैक्टर बेचने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश

बहराइच। थाना मूर्तिहा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा किसानों से ट्रैक्टर धोखाधड़ी से लेकर फर्जी आरसी तैयार कर पुनः किसानो को ट्रैक्टर बेचने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। अंतर्जनपदीय गिरोह के मुख्य अभियुक्त दुर्गेश सिंह को गिरफ्तार कर 03 ट्रैक्टर बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम कई जगह भिन्न-भिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

Exit mobile version