मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 2411 मरीजों का हुआ उपचार

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के सभी 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सफल आयोजन किया गया। इन मेलों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में आयोजित मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवाएं या जांच न लिखी जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवश्यक सभी औषधियां और जांच सेवाएं स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जानी चाहिए।जनपद में आयोजित मेलों में कुल 2411 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 1005 पुरुष, 790 महिलाएं और 616 बच्चे शामिल रहे। मेलों में रक्तचाप एवं मधुमेह जांच, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, महिला एवं प्रसूति सेवाएं, बाल रोग परामर्श, परिवार नियोजन परामर्श, पोषण संबंधी जानकारी तथा सामान्य रोगों की जांच और उपचार जैसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।इस अवसर पर डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर का स्टाफ उपस्थित रहा।

Exit mobile version