सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएं

श्रावस्ती। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने थाना इकौना पर पहुँचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम व उपजिलाधिकारी भिनगा ने थाना कोतवाली भिनगा पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। वहीं उपजिलाधिकारी इकौना एवं क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने थाना नवीन माडर्न में समाधान दिवस के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।इसी क्रम में जिले के अन्य सभी थानों पर भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने फरियादियों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version