फोटोग्राफर एसोसिएशन सिद्धार्थ नगर इकाई ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश दृ सिद्धार्थनगर (च्।न्च्) द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ. आर. राजा गणपति को ड्रोन संचालन के प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में सौंपा जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि सभी ड्रोन संचालकों को अपने तहसील एसडीएम/सीओ को एक शपथ पत्र देना होगा, जिसमें ड्रोन से संबंधित सभी जानकारी साझा की जाएगी। यह शपथ पत्र वन टाइम रहेगा और भविष्य में मान्य माना जाएगा। उपस्थित पदाधिकारीगण, संजय रावत (जिला प्रभारी), दीपु कसौधन (जिला अध्यक्ष), गुड्डू कसौधन (जिला उपाध्यक्ष), डायमंड जायसवाल (जिला महासचिव), आनन्द पाण्डेय (जिला सचिव), सलमान (जिला संगठन मंत्री), लक्ष्मी चरन गुप्ता (जिला कोषाध्यक्ष), सोनू वरुण (जिला मीडिया प्रभारी), तनु वर्मा (तहसील अध्यक्ष नौगढ़), महेश कुमार, कई फोटोग्राफर साथी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version