नेपाल में जेल तोड़ कर भागे बंद कैदी से जनपद में खतरा बड़ा

लोटन/सिद्धार्थनगर। नेपाल में हिंसक घटनाओं के बीच सिद्धार्थनगर जिले से सटे नेपाल मे स्थित कपिलवस्तु जिले की जेल तोड़ दिया गया, जिससे जेल से बंद कैदी फरार हो गए हैं।फरार कैदियों की सही संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं है। कैदियों के फरार होने के बाद से बॉर्डर की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। घटना के बाद से एस.एस.बी. और स्थानीय पुलिस के अलावा पी.ए.सी. तैनात कर संयुक्त गश्त बढ़ाई गई है, और हर आने-जाने वाले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी,कमिश्नर बस्ती, जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर,पुलिस अधीक्षक डा.अभिषेक महाजन,एसएसबी डिप्टी कमांडेंट जसवंत ककरहवा व कपिलवस्तु बॉर्डर पर पहुंचकर नेपाल के चाकरचौड़ा पुलिस कर्मियों से बातचीत की। नेपाल के कपिलवस्तु में बुधवार की शाम पांच बजे से कर्फ्यू लगने की सूचना के बाद नेपाल के कपिलवस्तु बॉर्डर पर भारतीय क्षेत्र में आने के लिए भीड़ लगी हुई है। नेपाल में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी राजा गणपति आर .ने दो टोल फ्री नंबर जारी किया है और कहा है कि जिले के जो लोग नेपाल में फंसे हैं,उनका हर सम्भव मदद किया जाएगा।

Exit mobile version