शोहरतगढ़ ब्लॉक के 5 गाँव में सम्पन्न हुआ सोसल ऑडिट

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। गुरुवार को शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत गुजरौलिया खालसा, जगरगठिया, जमुनी व कपिया ग्रांट एवं करहिया में सोशल ऑडिट का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। गुजरौलिया खालसा में सोसल ऑडिट अनिरुद्ध शर्मा, जगरगठिया में अरविन्द चौधरी, जमुनी में दुर्गेश नंदनी व कपिया ग्रांट में राम कृपाल मौर्य एवं करहिया में राम निवास चौधरी की देखरेख में सोसल ऑडिट का कार्य पूर्ण किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ उनके क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है और गाँव में इस बात को विशेष रूप से जोर देकर कहा गया कि लाभार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और योजनाओं की निगरानी में गांव वासियों की भूमिका अहम है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील सिंह, अजय कुमार मिश्रा, राम प्रसाद, राजेंद्र पाल, करम हुसैन के साथ-साथ पंचायत सहायक रोजगार सेवक, कोटेदार, सफाईकर्मी, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version