‎ढेबरुआ थानाक्षेत्र में नही रुक रहा अवैध खनन का कारोबार, बिना नम्बर प्लेट के दौड़ रही दर्जनों ट्रैक्टर- ट्रालियां

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र ढेबरुआ में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ताजा मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। जहां पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के टीशम,बरगदवा, धनौरा बुजुर्ग, घोरही नदी के आस-पास खाली पड़ी जमीनों पर रिपर लगाकर खनन माफिया मिट्टी भरकर नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में महंगे दामों पर बेच रहे हैं। जबकि उक्त जगहों से अवैध खनन के दौरान शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन ने विगत कई माह पहले एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर कोरम पूरा करते हुए कार्रवाई कर चुका है। लेकिन सेटिंग-गेटिंग के जरिए यह अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कई ट्रैक्टर चालक बिना डीएल के ऐसे अवैध कार्यों में निजी कृषि कार्य हेतु रजिस्टर्ड ट्रैक्टर-ट्रालियां बिना नम्बर प्लेट के सड़कों पर दौड़ा रहे है कि सामने से गुजरने वाले लोगों के रोगंटे खड़ी हो जाती है। जिससे कभी भी सड़क दुघर्टना हो सकती है। उक्त सम्बन्ध में एसडीएम शोहरतगढ़ विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि अभी नया आया हूं। मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर इस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं खनन अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र ने कहा कि बरसात के दिनों में इस तरह की खनन करना संज्ञान में आया तो कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Exit mobile version