श्री श्री 108 सिद्धि विनायक मंदिर मुम्बई में भगवान श्री गणेश जी का सांसद पाल ने सपरिवार से किया दर्शन

सिद्धार्थनगर। श्री श्री 108 सिद्धि विनायक मंदिर मुम्बई में भगवान श्री गणेश जी का सपरिवार के साथ संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने क्षेत्र व संसदीय क्षेत्र के उन्नति व प्रगति की कामना किया। रविवार को गणेश चतुर्थी को लेकर कन्याओं, महिलाओं, बच्चे एवं नवयुवकों ने भव्य निशान शोभायात्रा निकाली। इसका नेतृत्व मंदिर अध्यक्ष सहित श्रद्धालुओं के गणपति बप्पा मोरया के नारों व जय जयकारों से बाजार भक्तिमय हो गया। गणेशोत्सव को लेकर जगह-जगह भव्य पूजा पण्डाल बनाने के साथ आकर्षक सजावट भी की गयी है। लगभग सभी जगहों पर देर शाम बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथगणपति बप्पा की पूजा के बाद दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन के बाद समृद्धि की कामना की। इस अवसर मंदिर प्रांगण को भव्य पण्डाल एवं रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Exit mobile version