दुकान से दो बोरी सिक्का चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर। पचपेड़वा थाना पर अब्दुल मजीद पुत्र अब्दल अजीज निवासी पुरानी बाजार पचपेड़वा द्वारा दी गई तहरीरी सूचना कि सद्दाम पुत्र हिदायतुल्ला द्वारा दुकान में रखे दो बोरे सिक्को को दुकान की पतरा (टीन सेट) का नट बोल्ट खोलकर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। शनिवार को थाना पचपेड़वा से सम्बन्धित मु0अ0सं0 136/2025 धारा- 305।/331(4) बी0एन0एस में वाछिंत अभियुक्त सद्दाम पुत्र हिदायतुल्ला नि0 वार्ड नं0 02 पुरानी बाजार पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र 25 वर्ष को पुरानी बाजार पचपेड़वा जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से क्रमशः1,2,5,10,20 के सिक्के कुल 33,530 रुपये बरामद व धारा 317(2) बी0एन0एस बढोत्तरी कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै जिनके यहा चोरी किया हू उन्ही के यहा काम करता हू उनसे मैने पंद्रह हजार उधार लिया था जिसको दुकान मालिक अब्दुल मजीद रोज रोज मांगते थे और मेरे ऊपर दबाव बनाते थे मैने देखा था कि इन्होने दो बोरा सिक्का भर के रखा है मै दुकान बन्द होने के बाद रात में दुकान की पतरा (टीन सेट) का नट बोल्ट खोलकर चुरा ले गया था।

Exit mobile version