मन्नीजोत में यूरिया खाद वितरण, किसानों को मिली राहत

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मन्नीजोत स्थित नितिन ट्रेडिंग कम्पनी पर यूरिया खाद वितरण का कार्य किया गया। जानकारी के अनुसार कम्पनी पर लगभग 300 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध कराया गया था, जिसका वितरण 27 अगस्त को शुरू किया गया। खाद वितरण की निगरानी हेतु लेखपाल देवीलाल गिरी स्वयं मौजूद रहे। किसानों की सुविधा के लिए आधार कार्ड और खतौनी के आधार पर खाद दी गई। वितरण स्थल पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटी रही और सभी अपने-अपने क्रम से खाद प्राप्त करने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। खाद पाने वालों में क्षेत्र के किसान राम केवल, राम अजोरे, भगवती, श्रीराम, समसुननिशा सहित कई अन्य किसानों को निर्धारित मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराया गया। किसानों ने बताया कि लंबे समय से खाद की कमी से वे परेशान थे, लेकिन अब यूरिया खाद मिलने से उनकी धान और अन्य फसलों को बड़ा सहारा मिलेगा। किसानों ने तहसील प्रशासन और खाद विभाग से नियमित आपूर्ति बनाए रखने की मांग की, ताकि अगली बार उन्हें खाद के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

 

Exit mobile version