खुनियांव/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम पंचायत धनगढ़वा में रविवार को धनवंतरी बाल उद्यान का जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, पूर्व विधायक इटवा डॉ0 सतीश द्विवेदी के साथ फीता काटकर पार्क का उद्घाटन किया। मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा पार्क का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात पार्क मे पेड़ लगाया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव, एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्रा, ग्राम प्रधान श्रीमती ममता पाण्डेय प्रधान प्रतिनिधि विजय पाण्डेय, ग्राम पंचायत सचिव सर्वजीत सिंह यादव, सचिव पीयूष पाण्डेय, राकेश पाठक, सुशील द्विवेदी, देवदत्त आदि उपस्थित रहें।
मंत्री ने धनगढ़वा में धनवंतरी बाल उद्यान का फीता काट कर किया उदघाटन
