एकतरफा प्यार में प्रेमी चाचा ने लड़की के पिता को मार डाला, मां-बेटी भी गम्भीर घायल

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। जिले में एकतरफा प्यार में नवयुवक ने लड़की के पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मां के पेट में इतने चाकू मारे कि अंतड़ियां बाहर आ गईं। तत्पश्चात लड़की को जबरन घर से कुछ दूर ले जाकर उसे भी चाकू मार दिया। वारदात में मां-बेटी की हालत गम्भीर है। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। किसी ने सच ही कहा है कि ष्एक तरफा ही सही मगर प्यार किया है, उन्हें हो या न हो पर हमने तो बेशुमार किया है! यह तो नसीब का खेल है कोई नफरत कर के भी प्यार पाता है, और कोई बेशुमार प्यार भी धोखा खाता है!!ष् उक्त कृत्य घटना मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के घटवाडीह केवटहिया गांव की है। आरोपी नवयुवक लड़की का पड़ोसी है, 50 मीटर की दूरी पर ही उसका घर है। रिश्ते में लड़की का चाचा लगता है। बता दें कि केवटहिया गांव में 50 बर्षीय रामकला निषाद अपनी पत्नी प्रभावती और बेटी किरन के साथ रहते थे। पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का चाचा मुकेश कुमार निषाद नाबालिग लड़की को पसन्द करता था। शनिवार रात करीब 7 बजे वह रामकला के घर पहुंचा। जबरन किरन को ले जाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने पहले रामकला और फिर प्रभावती पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे एक व्यक्ति को भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मुकेश कुमार निषाद लड़की किरन को जबरन ले गया। कुछ दूरी पर लड़की को भी चाकू मारकर भाग गया। आरोपी ने महिला के पेट पर इतनी तेजी से चाकू द्वारा हमले से आंतें और मांस तक बाहर आ गया। वहीं पति के सीने और गर्दन पर कई दफा वार किया था की उसने दम तोड़ दिया। मौके पर जब पुलिस पहुंची, तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाई ने आरोपी मुकेश कुमार निषाद को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि वह भाग गया और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Exit mobile version