लिटिल रोज पब्लिक विद्यालय में मनाया छठी का पर्व

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित सुनील लिटिल रोज पब्लिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय की प्रबन्धक आस्था जायसवाल के द्वारा कृष्ण जन्म के पश्चात छठे दिन उनकी छठी का आयोजन किया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, रुक्मिणी, राधा, मीरा के रूप में शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सुदामा और कृष्ण मित्रता प्रसंग का सुन्दर सजीव मंचन किया गया। प्रबन्धक आस्था जायसवाल ने बच्चों को जन्माष्टमी त्योहार का महत्व बताया उन्होंने कहा भारत देश में समय-समय पर अनेक तीज त्योहार मनाए जाते हैं। यह हमारी संस्कृति की पहचान हैं। इस मौके पर शिक्षिका अनामिका विस्वास, रोशनी गुप्ता, कामिनी सिंह, सुमन गुप्ता, सबा, सुनीता मौर्य, आरती जायसवाल, अनुपमा जायसवाल उपस्थित रही।

Exit mobile version