टीकाकरण जागरूकता अभियान में कठौतिया आलम में माताओं को 12 बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा के अधीक्षक डॉक्टर विकास चौधरी के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीते दिन ग्राम कठौतिया आलम में माताओं की बैठक का आयोजन हुआ। यूनिसेफ के बीएमसी शोएब अख्तर ने बच्चों को 12 बीमारियों से बचाने के लिए पूर्ण टीकाकरण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 5 साल तक बच्चों को 7 बार टीका लगवाना जरूरी है। कार्यक्रम में टीकाकरण के लिए शीघ्र पंजीकरण की जानकारी भी दी गई। बैठक में आशा कार्यकर्ता विमला श्रीवास्तव, रेखा देवी, सूर्य कुमारी और पुष्पावती मौजूद रहीं।

Exit mobile version