डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज के मझौवा स्थित गौशाला का मंगलवार को ईओ राजन कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान ईओ ने गौशाला की समग्र स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केयरटेकर से गौवंशों की संख्या और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। गौशाला में साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था सन्तोषजनक पायीं गई। ईओ ने केयरटेकर को गौवंशों की देखभाल के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौवंशों के भोजन और पानी की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। छोटे गौवंशों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही गौवंशों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
ईओ राजन कुमार गुप्ता ने भारतभारी मे गौशाला का किया औचक निरीक्षण
