बर्डपुर के धर्मपुर में किसान को यूरिया खाद विक्रेता ने सिर में मारी चोट, सिर से निकलने लगा खून

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर में यूरिया खाद की कमी से तनाव बढ़ गया है। 16 अगस्त को बर्डपुर के रमवापुर निवासी किसान रामधनी के साथ मारपीट की घटना प्रकाश में आयीं है। खाद की लम्बी लाइन को लेकर एवं खाद स्टॉक खत्म होने पर रामधनी ने अपना आधार और खतौनी वापस मांगी। वहीं आरोप है कि इस दौरान खाद विक्रेता ने गुस्से में आकर अपने हाथ में पहने हुए अंगूठी से रामधनी के सिर पर वार कर दिया। चोट से उनके सिर से खून बहने लगा। पीड़ित ने पीआरवी को फोन किया। जांच के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्डपुर में इलाज के लिए भेजा गया। कपिलवस्तु थाने में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने जन्माष्टमी का हवाला देते हुए अगले दिन आने को कहा। सहायक विकास अधिकारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भीड़ में शटर से चोट आयीं है। थाना प्रभारी कपिलवस्तु बृजेश सिंस ने बताया मामले की जानकारी है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। बर्डपुर और शोहरतगढ़ के किसानों ने यूरिया व्रिकेता पर कालाबाजारी और नेपाल तस्करी के आरोप लगाये हैं। किसानों का कहना है कि विक्रेता अपने चहेतों का आधार-खतौनी पहले ही ले लेते हैं और उन्हीं को खाद देते हैं। 10 अगस्त को अपर पुलिस अधीक्षक ने एसएसबी बढ़नी कैम्प में इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी रोकने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ बैठक की। पुलिस और एसएसबी की टीमें लगातार खाद बरामद कर रही हैं, जो नेपाल तस्करी की पुष्टि करता है।

Exit mobile version