चेतिया के रहने वाले युवक की दर्दनाक मौत, ससुराल जाते समय हुई घटना

बांसी/सिद्धार्थनगर। चेतिया बाजार- चेतिया चौकी क्षेत्र अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत चेतिया के रहने वाले शहाबुद्दीन पुत्र शौकत उम्र लगभग 45 वर्ष रात में 8ः45 बजे अपने साले के लड़के को छोड़ने के लिए उसके अपने मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स द्वारा घर से किसुन्धरजोत गोल्हौरा थाना क्षेत्र में अपने ससुराल जा रहा था। अभी आपने घर चेतिया से मालीजोत होते हुए बड़हरघाट प्राथमिक विद्यालय के पास में ही उनका एक्सीडेंट छुट्टा पशु भैंसा से हो गई जहां शहाबुद्दीन घायल अवस्था में बेसुध गिर गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों सहित अतुल कुमार उपाध्याय और चेतिया चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव की टीम 50 शौय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया डॉक्टर ने शहाबुद्दीन को देखकर उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और विधिक कार्यवाही के लिए जुट गई है।

Exit mobile version