म्ंात्री नितिन अग्रवाल का उद्योग व्यापार संगठन ने केक काट कर मनाया जन्मदिन

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन सदर कस्बे में गायत्री वस्त्र विभाग के हाल मेंउद्योग व्यापार संगठन के लोटन के तत्वावधान में भाजपा मंडल अध्यक्ष दृग्नरायन सिंह की अध्यक्षता में उद्योग व्यापार संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष नितिन अग्रवाल प्रदेश मन्त्री के जन्मदिन पर व्यापारी संगठन पदाधिकारीगणों व सदस्यों द्वारा केक काट कर शुभकामनाएं व बधाई दी गई। इस अवसर पर व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अनुराग कसौधन,उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ,बरिष्ठ महामंत्री प्रदीप कुमार अग्रहरी, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार मोदनवाल, कोषाध्यक्ष राम नरायन कशौधन (पिंटू कसौधन ककरहवा वाले)मीडिया प्रभारी लवकुश सिंह, सह मीडिया प्रभारीशिवम विस्वास,मंत्री सागर भारती , मंत्री निजामुद्दीन कासमी ,मंत्री सुनील कुमार उमर, संगठन मंत्री संजय कुमार कशौधन के साथ साथ तमाम व्यापारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version