भारतीय गुणवत्ता परिषद ने रुधौली थाने का किया मूल्यांकन

बस्ती। रुधौली पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश के क्रम मे एसोसिएट मैनेजर भारतीय गुणवत्ता परिषद फब्प् के पत्राचार के क्रम मे जनपद बस्ती से चयनित थाना रूधौली से ऑनलाइन 160 प्रश्नोत्तरी बातचीत की गयी तथा उनके उत्तर लिये गये साथ ही साथ थाने से 02 आरक्षियो से भी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरो लिये गये। प्रश्नोत्तरो मे 01. नये अपराधिक कानूनो को अपनाना 02. सुरक्षा और पुलिस प्रभावशीलता मे सुधार के उपाय 03. स्मार्ट पुलिसिंग 04. आधुनिकरण व पुलिस प्रौद्यौगिकी 05. नशीली दवाओ का मुद्दा 06. आपदा प्रबन्धन 07. छवि निर्माण औऱ सामुदायिक आउटरीच 08. फोरेन्सिक 09. पुलिस कल्याण 10. पुलिस प्रशिक्षण 11. साइबर सुरक्षा 12. कट्टरपन्थ से मुक्ति 13. डी0जी0एस0पी0/आई0जी0एस0पी0 सम्मेलन के परिणामो का प्रसार 14. आतंकवाद/गैर कानूनी गतिविधियो मे लिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही आदि मे थाना स्तर से की जाने वाली कार्यवाही लिये औऱ दिये जाने वाले प्रशिक्षण 15. आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस 16. सामुदायिक पुलिसिंग आदि विषयो पर 160 प्रश्नो का ऑनलाइन इन्टरव्यू/बातचीत हुआ। उक्त फब्प् टीम द्वारा बातचीत इन्टरव्यू को उनको प्राप्त निर्देशो के क्रम मे अपने उच्चाधिकारियो को/अपनी संस्था को प्रेषित किया गया। यह कार्यक्रम वर्ष 2022/2023/2024 मे भारत वर्ष के पुलिस महानिदेशको के परिपेक्ष्य मे क्यू0सी0आई0 द्वारा उ0प्र0 पुलिस के चयनित पुलिस स्टेशनो का भ्रमण एवं बातचीत कर ऑनलाइन प्रश्नोत्तर किये गये।

Exit mobile version