मारवाड़ी युवा मंच की नई कार्यकारिणी गठित, माधव सिंघल बने अध्यक्ष

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शाखा बढ़नी का गठन मंगलवार को किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से माधव सिंघल अध्यक्ष, वत्सल गोयल सचिव तथा राघव मित्तल को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। उक्त 22 सदस्यीय नई कार्यसमिति का भव्य शपथ ग्रहण बुधवार को जीएफसी होटल के सभागार में सम्पन्न होगा। नई कार्यकारिणी का गठन मंच के प्रांतीय सदस्य निश्चल सिंघल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोयल एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोकुल गोयल के देखरेख में गत दिनों संपन्न हुआ उपाध्यक्ष शुभम तुलस्यान, सह सचिव मानव गोयल, जनसम्पर्क प्रमुख नैतिक खेतान को चुना गया। हर्ष मित्तल, अमन गोयल, शिवम् केडिया, शुभ बाजोरिया समेत 16 सदस्य मनोनीत किये गया है। अध्यक्ष दिनेश गोयल एवं विक्रम सिंघल (नीलू) ने बताया है कि आगामी आज यानी बुधवार को सायं 4 बजे से जीएफसी होटल, बढ़नी में नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा, जिसके मुख्यातिथि प्रतिष्ठित उद्यमी राजेन्द्र केडिया एवं विशिष्ट अतिथि रवि अग्रवाल (चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़) होंगे। उक्त अवसर पर मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल की विशेष उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की तैयारियों जोरशोर से की जा रही है।

Exit mobile version