दो महीने लम्बे इंतजार के बाद हुई बरसात, धान की खेत में पानी भरा कृषक दिखे खुश

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर मुख्यालय में शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ मानसून की दस्तक हुई है। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके मन में आशा की किरण जगी है कि अब फसलें बच जायेंगी। देर से आयें मानसून को लगभग दो महीने का समय बीत चुका है। इस बीच छिटपुट हल्की-फुल्की बारिश हुई थी। खेतों में रोपाई का काम पूरा हो चुका है। पानी के अभाव में फसलें सूखने लगी थीं। कृषकों के मन में डर था कि इस वर्ष सूखा न पड़ जायें। इस स्थिति में किसानों ने वर्षा देवता को मनाने के कई प्रयास किये। बरसात होने पर राधेश्याम, राकेश, सिन्टू, साधु शरण और पिन्टू सहित कई किसानों ने बारिश होने पर खुशी व्यक्त की है।

Exit mobile version